Uncategorized

फेसिंग तार की चपेट में आने से किसान की मौत: बालोद में गन्ने की फसल बचाने खेत में लगा रखा था तार – Balod News

15 अगस्त विज्ञापन


बालोद में फेसिंग तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गन्ने की फसल की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए फेसिंग तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम चारवाही में हुआ।

.

पुलिस के अनुसार चारवाही निवासी 38 वर्षीय किसान अमित साहू ने अपने खेत में गन्ना का फसल आवारा पशुओं से बचाने के लिए फेसिंग तार लगा रखा था। गुरुवार को जब वह खेत में पानी देने गया तो इसी दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

तार पकड़ा और करंट की चपेट में आ गया

परिजन संजय साहू ने बताया कि घटनास्थल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका पैर फिसलने के बाद बचने के लिए आस-पास के तार को पकड़ लिए होंगे। जिससे वे छूट नहीं पाए। संजय ने बताया कि अमित उनके बड़े पिताजी के बेटे थे। बड़े पिताजी भी नहीं हैं। घर की जिम्मेदारी इन्हीं के ऊपर थी।

करंट सौर ऊर्जा से आया या किसी अन्य स्रोत से, जांच की जा रही है – टीआई बालोद थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि परिजन जब अमित साहू को अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक मौत हो चुकी थी। दोपहर में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने यह बात बताई है कि खेत में करंट लगने से मौत हुई है।

जहां पर मृतक गिरा हुआ था, वहां फेसिंग तार का पोल भी गिरा हुआ है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि खेत गीला होने से फेंसिंग की तार के संपर्क में आते ही चिपक गए होंगे। फेसिंग तार सौर ऊर्जा से चल रहा है या किसी अन्य स्त्रोत से यह जांच की जा रही है। अभी प्रारंभिक कार्रवाई की गई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!