Uncategorized

फाइनेंस कंपनी के खाते से 9.53 लाख का गबन: ऑडिट में फर्जीवाड़े का खुलासा, 3 साल बाद पीड़ित थाने पहुंचा; आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में संचालित श्यामनगर भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी के शाखा मैनेजर ने कंपनी के खाते से किश्तों में 9.53 लाख रुपए का गबन किया है। कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी का नाम रामेश्वर दास बताया गया है। तेलीबांधा पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता दीपक कुमार मोरचे ने आरोपी रामेश्वर दास की शिकायत की है। बताया गया कि रामेश्वर दास 19 मार्च 2023 से 31 मई 2024 तक कंपनी में शाखा मैनेजर के पद पर पोस्टेड था। ऑडिट में फर्जीवाड़े का खुलासा अपनी पोस्टिंग के दौरान उन्होंने कंपनी के 9.53 लाख का गबन किया। आरोपी के कंपनी छोड़ने के बाद ऑडिट में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। दीपक कुमार मोरचे की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस बोली- जांच जारी तेलीबांधा निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता दीपक कुमार मोरचे की जानकारी पर आरोपी रामेश्वर दास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ जांच जारी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!