Uncategorized

एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वच्छता का संदेश: गोलावंड के छात्रों ने रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का पैगाम – Kondagaon News

15 अगस्त विज्ञापन


कोंडागांव में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया।

कोंडागांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोलावंड में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य जगमोहन भोयर और कार्यक्रम अधिकारी घनश्याम पांडे के मार्गदर्शन में हुई।

.

ग्राम पंचायत सरपंच अनिल बघेल मुख्य अतिथि और शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष पीलाराम कोराम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण से हुई।

विजय कुमार देवांगन ने स्वागत उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। मुख्य अतिथि ने युवाओं को समाजसेवा का संदेश दिया। प्राचार्य ने स्वच्छता को सामाजिक दायित्व बताया।

छात्रों ने गीत, नृत्य और नाटक से स्वच्छता का संदेश दिया

छात्रों ने गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। निबंध, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय से गोलावंड के साप्ताहिक बाजार तक स्वच्छता रैली निकाली गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता और शौचालय उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इस आयोजन से विद्यार्थियों और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!