Uncategorized

दवा नहीं खाने पर लिव-इन पार्टनर ने मंगलसूत्र से गला घोंटकर महिला की हत्‍या की, गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। किरोड़ीमल नगर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने खाना नहीं बनाने पर महिला के गले में बंधे मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या कर दी। कोतरारोड पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार धनेश्वरी विश्वकर्मा (32) मूलत: पोडीभाठा अकलतरा ज़िला जांजगीर चांपा की रहने वाली थी। वह लिव इन रिलेशनशिप में विकेश बरेठ के साथ किरोडीमल नगर में रह रही थी। एक अप्रैल को जिंदल अस्पताल पतरापाली में उसकी मौत की सूचना मिली। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह दम घुटने से होने की जानकारी दी गई। इस पर प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी कोतरारोड़ अजय नागवंशी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

इसके बाद मामले की सूक्ष्मता से जांच की गई। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि धनेश्वरी विश्वकर्मा का विवाह मनोज विश्वकर्मा से हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं।

चार वर्ष पूर्व वह मनोज को छोड़कर अपने मायके में रह रही थी। उसका पति के साथ तलाक का प्रकरण चल रहा है। दूसरी ओर धनेश्वरी का विकेश से परिचय हुआ।

दोनों एक दूसरे को पंसद करने लगे और किरोडीमलनगर में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। धनेश्वरी विश्वकर्मा बीच-बीच में बीमार रहती थी जिसका इलाज विकेश कराता था। एक माह पूर्व से धनेश्वरी ज्यादा बीमार थी। घटना के दिन विकेश, धनेश्वरी के साथ था।

मामले में धनेश्वरी के लिव इन पार्टनर विकेश बरेठ से भी पूछताछ की गई। उसने मंगलसूत्र से गला घोटकर धनेश्वरी की हत्या करने की बात स्वीकार की।

विकेश ने बताया कि वह धनेश्वरी का इलाज करा रहा था। धनेश्वरी समय पर दवाई नहीं लेती थी, वहीं उसका पति के साथ तलाक नहीं होने के कारण दोनों विवाह नहीं कर पा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगडा विवाद होता था।

एक अप्रैल को विकेश की नानी उसके घर आयी थी, धनेश्वरी समय पर खाना नहीं बनाने के कारण उसे विकेश डांटा। इसके बाद नानी को उसके घर पहुंचाकर घर आया।

यहां विकेश को जानकारी मिली कि धनेश्वरी ने दवा नहीं खाया है। इस पर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। आवेश में आकर विकेश ने धनेश्वरी को थप्पड मार दिया। इससे नाराज होकर धनेश्वरी तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी कहकर घर से जाने लगी। इस पर विकेश ने धनेश्वरी के मंगलसूत्र को पीछे से पकड़कर खींचा।

इससे धनेश्वरी गिर कर बेहोश हो गई। उसके शरीर पर कोई हलचल नहीं हुआ, तब धनेश्वरी को जिंदल अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने धनेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। आरोपित ने मृत्यु के वास्तविक कारण को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन पीएम रिपोर्ट से आरोपित पकड़ा गया।

कोतरारोड पुलिस ने धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर सात अप्रैल को आरोपित विकेश कुमार बरेठ (26) निवासी भंवरमाल, थाना बम्हनीनडीह जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!