Uncategorized

दुलदुला में 10 नए प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन: मुख्यमंत्री साय ने 3 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण, नगेराटुक्कू सौंदर्यीकरण की घोषणा – Jashpur News

15 अगस्त विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किए 3 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के दुलदुला में विकास कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने दुलदुला विकासखंड में 3 करोड़ 45 हजार रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

.

मुख्यमंत्री ने 22.36 लाख रूपए की लागत से बने नए ग्रामीण हाट बाजार शेड का लोकार्पण किया। साथ ही 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपए की लागत के 10 अन्य कार्यों का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने पर्यटन स्थल नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप के निर्माण की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को योग दिवस के रूप में मान्यता दी है। मुख्यमंत्री ने मयूरचुंदी से दुलदुला तक बस सेवा शुरू करने की घोषणा की। दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है।

साय ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। तेंदू पत्ता का मूल्य प्रति मानक बोरा 5500 रुपए किया गया है। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से गांवों में बैंकिंग सुविधा मिल रही है। रजिस्ट्री प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने किए विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना और नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उन्होंने हायर सेकेंडरी स्कूल दुलदुला में 1.21 करोड़ रुपए की लागत से नवीन भवन निर्माण की शुरुआत की।

साथ ही, 99.99 लाख रुपए की लागत से एक सर्वसुविधायुक्त सांस्कृतिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। ग्राम पंचायत सपघरा के जामनाला गांव में 10 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण की मंजूरी दी गई।

इसके अलावा, ग्राम पंचायत चटकपुर के रेंगाबहार पहुंच मार्ग और ग्राम पंचायत करडेगा के लीलांबर घर के पास सीसी रोड निर्माण के लिए क्रमशः 7.80 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई। ग्राम पंचायत सिरीमकेयहला में 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु ग्राम पंचायत कोरना, डोभ, सपघरा, झरगांव और मयुरचूंदी में अटल सुविधा केंद्रों के लिए 5-5 लाख रुपए की लागत से सीएससी भवनों के निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी। इन सभी योजनाओं से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!