Uncategorized

दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, अंधड़-बारिश की चेतावनी: 30-40km की रफ्तार से हवा चलेगी, 4 दिन राहत के बाद तापमान 2-3° बढ़ने के आसार – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन




प्रदेश में अब गर्मी बढ़ेगी। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे बना हुआ है। दो दिन बाद एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके बाद अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। अब ड्राई मौसम के कारण सूरज के तेवर तीखे होने शुरू हो जाएंगे। पिछले 24 घंटों की बात करें तो मंगलवार को शुष्क मौसम बना रहा। अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 17 डिग्री रहा। पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज और 26 मार्च को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। रायपुर शहर का स्थानीय पूर्वानुमान आज मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा, दोपहर या शाम तक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
अगले 5 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से अगले 5 दिनों तक तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी। 5 दिनों के बाद तापमान में स्थिरता आने की संभावना है, लेकिन तब तक गर्मी का अहसास काफी बढ़ चुका होगा। आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और लू जैसी स्थिति फिलहाल नहीं बनेगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!