Uncategorized

दिल्ली आंदोलन में जा रहे सरगुजा के युवक की अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत, सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘हमारे सपने बिकाऊ नहीं, न्याय लेकर रहेंगे’

15 अगस्त विज्ञापन


दिल्ली के जंतर-मंतर में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के धरने और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में जारी आंदोलन में शामिल होने जा रहे सरगुजा जिले के दो…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 05:20:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 05:20:20 PM (IST)

दिल्ली आंदोलन में जा रहे सरगुजा के युवक की अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल होने जा रहे सरगुजा के 2 युवक हादसे के शिकार
  2. अलीगढ़ में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
  3. “सपने बिकाऊ नहीं हैं” सोशल मीडिया पोस्ट कर दिल्ली के लिए निकले थे युवक

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। दिल्ली के जंतर-मंतर में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के धरने और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में जारी आंदोलन में शामिल होने जा रहे सरगुजा जिले के दो युवक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम आरा निवासी दीपक सिंह (18) और उसका साथी सुरेश सिंह 18 जुलाई की रात पल्सर बाइक से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दोनों सोनम वांगचुक के आंदोलन और नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर हो रहे धरने में शामिल होने जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में उनकी बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई।

एक गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दीपक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक दीपक सिंह के घर पहुंचकर परिजन को सांत्वना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने दीपक को एक प्रतिभाशाली और जागरूक युवक बताया और उसकी असामयिक मृत्यु को क्षेत्र की बड़ी क्षति करार दिया।

सीतापुर पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस से सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई है। आगे की कार्रवाई अलीगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही है।

जाने से पहले सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

दिल्ली रवाना होने से पहले दोनों युवकों ने इंटरनेट मीडिया पर आंदोलन के समर्थन में पोस्ट साझा की थी। दीपक सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा था- “हमारे सपने बिकाऊ नहीं हैं, हम न्याय लेकर रहेंगे।” इस पोस्ट को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे शेयर कर दीपक को श्रद्धांजलि दी और इसे युवाओं के संघर्ष का प्रतीक बताया।

पुलिस ने पहचान पत्र से की पहचान, परिजन अलीगढ़ रवाना

हादसे के बाद अलीगढ़ पुलिस ने युवकों के पास मिले पहचान पत्र और दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान की। इसके बाद अलीगढ़ पुलिस ने सीतापुर पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सीतापुर पुलिस ने ग्राम आरा के सरपंच अजीत तिर्की के माध्यम से मृतक एवं घायल युवक के स्वजन को सूचना पहुंचाई। सूचना मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्य तत्काल अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के SECL अमेरा कोल माइंस में विजिलेंस टीम की छापेमारी, जांच शुरू होते ही मचा हड़कंप



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!