Uncategorized
Dial 112: छत्तीसगढ़ में डॉयल 112 को मिलेगी 400 नई गाड़ियां, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ | Dial 112 In Chhattisgarh Will Get 400 New Vehicles Will Run Across The State

Dial 112: इमरजेंसी नंबर डॉयल 112 को 400 नई गाडि़यां मिलेंगी। इसके साथ यह सुविधा पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी। सभी 33 जिलों के लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वर्तमान में यह सुविधा 18 जिलों में चल रही थी। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसका शुभारंभ करेंगे। उल्लेखनीय है कि डॉयल 112 के जरिए लोगों को पुलिस, फायर और मेडिकल इमरजेंसी में एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसमें नई गाडि़यां शामिल होने से रिस्पांस टाइम भी कम होगा। इसके अलावा ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में भी पुलिस और एंबुलेंस की मदद पहुंच सकेगी।
15 अगस्त विज्ञापन




