धमतरी में रामनवमी से पहले निकली बाइक रैली: भक्त भगवा ध्वज के साथ 8 KM चले, हनुमान बने व्यक्ति आकर्षण का केंद्र – Dhamtari News

धमतरी में रामनवमी से एक दिन पहले गुरुवार को एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में रामभक्त उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यह बाइक रैली धमतरी शहर के बनियापारा स्थित सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर से शुरू हुई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस बनियापारा पहुंचकर संपन्न हुई। भक्तों ने अपनी बाइकों पर भगवा ध्वज लगाए थे। हनुमान का रूप धारण कर रैली में शामिल रैली के दौरान युवाओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। डीजे की भक्तिमय धुनें बज रही थीं और “जय श्रीराम” के नारे गूंज रहे थे। रास्ते भर लोगों ने रैली का स्वागत किया। इस दौरान एक व्यक्ति हनुमान का रूप धारण कर रैली में शामिल हुआ, जो आकर्षण का केंद्र रहा। बाइक रैली ने लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय की। 27 मार्च को विशाल शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च को बनियापारा से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Source link




