Crime NewsCurrent Newsछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

धमतरी में पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

15 अगस्त विज्ञापन

धमतरी में पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल, नकदी और ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट सहित कुल 36,000 रुपये का सामान जब्त किया है।

धमतरी जिले की कोतवाली थाना पुलिस को आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रूद्री रोड स्थित बग्गा बार के पीछे धमतरी में दबिश दी।

आईपीएल मैच में ऑनलइन सट्टा खिलाते पकड़े गए आरोपी

दबिश के दौरान पुलिस ने विकाश पटेल और टिकेश्वर साहू नामक दो आरोपियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ और जांच में दोनों आरोपियों द्वारा आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाना पाया गया।

न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए आरोपी

आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट और 18,000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त किए गए सामान का कुल मूल्य 36,000 रुपये है। पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकाश पटेल (25), निवासी पंचायत भवन के पास लाल बगीचा, और टिकेश्वर साहू (27), निवासी गंगरेल कोटापारा, थाना रुद्री, जिला धमतरी के रूप में हुई है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!