Uncategorized

दंतेवाड़ा में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर: विरोध में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, ड्राइवर फरार; घायल का इलाज जारी – Jagdalpur News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। 15 दिसंबर की रात हुए इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे बेहतर इलाज के लिए विशाखापट्टनम रेफर किया गया है। वहीं ट्रक चालक फरार है। मामला भांसी थाना क्

.

हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने बचेली-दंतेवाड़ा सड़क पर चक्का जाम कर दिया था। करीब 5 से 6 घंटे तक सड़क पर ग्रामीण बैठे रहे। हालांकि, बाद में पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच जाम खोल दिया गया। जिसके बाद मार्ग खुला।

हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने चक्का जाम किया।

गाय को बचाने के चक्कर में हादसा

जानकारी के मुताबिक, ट्रक बचेली से दंतेवाड़ा की तरफ जा रहा था। वहीं गमावड़ा का रहने वाला बाइक सवार युवक दीपक भास्कर (22) दंतेवाड़ा से बचेली की तरफ आ रहा था। इसी बीच गमावाड़ा गांव के नजदीक ही ट्रक चालक एक गाय को बचाते हुए बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के टायर के नीचे आ गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पास में मौजूद अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे। हालांकि, भीड़ बढ़ती देख ट्रक वाहन चालक मौके से भाग गया। गांव वालों ने घायल को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का प्राथमिक उपचार किया गया।

पुलिस की समझाइश के बाद हटे ग्रामीण।

पुलिस की समझाइश के बाद हटे ग्रामीण।

6 घंटे चक्काजाम कर बैठे रहे ग्रामीण

युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे विशाखापट्टनम रेफर किया गया। हादसे के बाद आक्रोश में आए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। जहां हादसा हुआ था वहां सड़क पर बैठ गए। हादसा करीब 6 बजे से 6:30 के बीच हुआ था। तब से रात 11:30 से 12 बजे तक यानी लगभग साढ़े 5 से 6 घंटे तक लगातार चक्का जाम किए।

इस बीच पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने भीड़ को शांत करने की कोशिश की। साथ ही चक्का जाम खोलने को कहा। शुरुआत में तो ग्रामीणों ने जाम खोलने से मना कर दिया था। लेकिन आधी रात पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोल दिया गया। भांसी थाना प्रभारी प्रह्लाद साहू ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है। एक्सीडेंट को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

बसों की लगी लंबी कतार

वहीं रात में किरंदुल, बचेली से दंतेवाड़ा की तरह जाने वाली यात्री बसों की लंबी कतार लग गई थी। लेकिन बाद में मार्ग को डायवर्ट किया गया। कुछ गाड़ियां नकुलनार, पालनार होते हुए दंतेवाड़ा पहुंची और इसी मार्ग से होते हुए किरंदुल-बचेली गई। जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!