छत्तीसगढ़

डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत शपथ एवं जागरूकता रैली का आयोजन

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) घरघोड़ा। डॉ. भंवर सिंह पोर्ते कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, घरघोड़ा में आज भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत नशा मुक्ति शपथ एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय अध्यक्ष श्री अरुण पंडा के मार्गदर्शन में समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कर की गई। इस अवसर पर सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

शपथ के पश्चात महाविद्यालय परिसर से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत” तथा “युवा शक्ति का एक ही नारा, नशामुक्त हो देश हमारा” जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया। रैली महाविद्यालय परिसर एवं ग्राम चुहकीमार के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री एस एल साहू के नेतृत्व से संपन्न हुआ।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!