Uncategorized
CSPGCL Vacancy 2026: आईटीआई, डिप्लोमाधारी के लिए बढ़िया मौका, छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनी में नौकरी, वेतन भी बढ़िया

CSPGCL Recruitment 2026: अगर आपने आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब नौकरी को लेकर असमंजस में हैं, तो छत्तीसगढ़ से आई यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। राज्य की बिजली उत्पादन कंपनी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह मौका खास तौर पर उन फ्रेशर युवाओं के लिए है, जिन्हें अनुभव की कमी के कारण नौकरी नहीं मिल पा रही। अप्रेंटिसशिप के जरिए न सिर्फ काम सीखने का अवसर मिलेगा, बल्कि हर महीने तय स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट cspgcl.co.in के जरिए किया जा सकता है।
15 अगस्त विज्ञापन




