Uncategorized

Crime News: बेखौफ हिस्ट्रीशीटर : कोर्ट परिसर में बंदी के भाई को चाकू मारा

15 अगस्त विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दुर्गा नगर निवासी हरि तांडी का छोटा भाई रोहित तांडी कुछ माह से जेल में बंद है। बुधवार को उसकी पेशी थी। इस दौरान हरि उससे मिलने जिला न्यायालय पहुंचा था। रोहित से मिलने के बाद शाम करीब 4.30 बजे वह कोर्ट से निकल रहा था। उसी दौरान हिस्ट्रीशीटर राहुल पाड़े और उसके साथी आनंद बोरले और सन्नी पाड़े उर्फ रोहित ने रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उस पर चाकू से हमला किया। चाकू के वार से बचने के हरि ने हाथ आगे किया, तो उसकी कोहनी कट गई। आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े, तो तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। घायल हरि को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने राहुल पाड़े, आनंद बोरले और सन्नी पांडेय उर्फ रोहित के खिलाफ धारा 115-2, 296, 3-5, 351-2 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!