Uncategorized

Crime News: बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा वार, 6 चोरी के मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा | Crime News 7 Accused Arrested In 6 Theft Cases

15 अगस्त विज्ञापन


Crime News: बिलासपुर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर आखिरकार पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। सुनियोजित कार्रवाई, तकनीकी विश्लेषण और 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद पुलिस ने एक शातिर मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 चोरों और 3 खरीददारों सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

शहर और आसपास के जिलों जांजगीर-चांपा और दुर्ग में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एसीसीयू और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थलों के साथ-साथ पूरे शहर में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के विश्लेषण से संदिग्धों की पहचान और उनके मूवमेंट की जानकारी मिली।

इसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर टीम ने मस्तूरी क्षेत्र के बेदपरसदा में दबिश दी। पुलिस ने सबसे पहले साहिल मरावी (19) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने न केवल बाइक चोरी की वारदातें कबूल कीं, बल्कि अपने साथियों और चोरी की बाइक खरीदने वालों के नाम भी उजागर किए। इसके बाद पुलिस ने क्रमश: रितेश सेन, निलेश शुक्ला उर्फ राजा और हिमांशु जगत को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले नंदकुमार रजक और सोनू केवट को भी गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपी

बेदपरसदा मस्तूरी निवासी साहिल मरावी (19) मास्टरमाइंड, रामेश्वर नगर शिव मंदिर के पास भनपुरी रायपुर निवासी रितेश सेन (19), बेदपरसदा मस्तूरी निवासी निलेश शुक्ला उर्फ राजा (28), बेदपरसदा मस्तूरी निवासी हिमांशु जगत (20)।

खरीदार आरोपी

बेदपरसदा मस्तूरी निवासी नंदकुमार रजक (26), बेदपरसदा मस्तूरी निवासी सोनू केवट (24), बेदपरसदा मस्तूरी निवासी रघुनंदन साहू (24) शामिल।

6 मामलों का खुलासा

जांच में सामने आया कि यह गिरोह बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और दुर्ग जिलों में सक्रिय था। आरोपियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेच दिया था। पुलिस ने सभी 6 मामलों का खुलासा करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। इस सफल कार्रवाई में एसीसीयू, सिविल लाइन, कोतवाली और अन्य थाना पुलिस की अहम भूमिका रही। उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम को एसएसपी द्वारा सराहना और पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

पर्स चोरी के शक में दो पक्षों के बीच बवाल, महिलाओं ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा- बिलासपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रिवर व्यू संडे मार्केट में रविवार शाम पर्स चोरी के संदेह को लेकर जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है- पूरी खबर पढ़े



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!