हादसा

CISF कैंप में राइफल सफाई के दौरान फायर, प्रधान आरक्षक की मौत

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित CISF कैंप में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक 2 राउंड फायर हो गए। सीने पर गोली लगने से CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, बचेली CISF कैंप के 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-3 में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया (50) अपनी AK-47 राइफल (बट नंबर 405) की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रायफल से दो राउंड फायर हो गए। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जवान CISF के बचेली कैंप में तैनात थे और महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए।

घटना के बाद प्रधान आरक्षक के शव को अपोलो अस्पताल, NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस के अनुसार FSL की घटना स्थल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। मामले की जांच जारी है।

बता दें कि 9 दिन पहले ही खैरागढ़ में CAF जवान ने थप्पड़ मारने पर साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि सोते वक्त जवान ने फायरिंग की। जवान के हाथ को चीरते हुए गोली गाल में फंस गई। मामला गातापार थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ निवासी सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जबकि आरोपी आरक्षक का नाम अरविंद गौतम है। पुलिस ने अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया और सर्विस राइफल जब्त कर ली है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!