रायपुर

चंडीगढ़- ज्यादा शराब पीने से बिजनेसमैन की मौत:ताज होटल के कमरे में युवती साथ थी, बेटी बोली- सोने की चेन और कड़ा गायब — ताजा अपडेट

15 अगस्त विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में मृत मिले बिजनेसमैन दीपक मित्तल की मौत की शुरुआती वजह ज्यादा शराब पीना मानी जा रही है। बुधवार देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि, मौत के असल कारणों की पुष्टि विसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मंगलवार रात जिस युवती से पूछताछ की गई, वह दीपक मित्तल के साथ होटल के कमरे में मौजूद थी। दीपक मित्तल छत्तीसगढ़ के रायपुर में राजीव नगर के रहने वाले थे। बिजनेसमैन की बेटी और जीजा ने आरोप लगाया कि दीपक मित्तल के गले में सोने की चेन और हाथ में सोने का कड़ा था, जो अब गायब हैं। इसके बाद पुलिस ने होटल की रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। पुलिस के अनुसार, होटल में एंट्री के समय की फुटेज में दीपक मित्तल के गले में सोने की चेन और हाथ में सोने का कड़ा नजर नहीं आया। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए… पुलिस बोली- बिजनेसमैन ने ज्यादा शराब पी
पुलिस स्टेशन सेक्टर 17 के SHO सुदेश कुमार ने बताया कि दीपक को होटल में उनका ड्राइवर छोड़कर गया था। शुरुआती जांच में ज्यादा शराब पीने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। युवती से पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!