Uncategorized

छत्तीसगढ़ में सड़क को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने: कांग्रेस बोली 1 साल में 1 किमी सड़क नहीं बनी , साव का पलटवार 20 महीने में 4492 करोड़ की 717 सड़कें स्वीकृत हुई – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में PWD विभाग द्वारा निर्माण किए गए सड़कों को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकार आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने एक साल में एक किलोमीटर सड़क भी नहीं बनाई ।

.

वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दावा किया कि पिछले 20 महीनों में 4492 करोड़ से अधिक की लागत से 717 सड़क, पुल और भवन स्वीकृत किए गए हैं। दरअसल कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ​​​​​​धनंजय सिंह ठाकुर आरटीआई से लोक निर्माण विभाग मुख्यालय से जानकारी मांगी थी कि 2024-25 में कितने निर्माण कार्य स्वीकृत हुए कितने का कार्य आदेश जारी किया गया। इसके प्रमाणित दस्तावेज प्रदान किए जाएं। उसके जवाब में बताया गया कि बीते 1 साल में मुंगेली जिला अस्पताल पहुंचने के लिए 0.50 किमी और सरगुजा में 0.45 मीटर सीसी रोड की स्वीकृति दी गई है।

खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाएं

धनंजय ठाकुर ने कहा की खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, वाहन खराब हो रहे हैं लेकिन सरकार में बैठे लोग जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं ।सड़कों की दुर्दशा से जनता परेशान है। जगह-जगह चक्का जाम और धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां तक कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के काफिले भी जनता ने रोके।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ।

डिप्टी सीएम का पलटवार

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर कहा कि कांग्रेस झूठ की सड़क बनाकर राजनीति कर रहे हैं। साव ने कहा कि दिसंबर 2023 से जुलाई 2025 तक लोक निर्माण विभाग ने 4492 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से 717 कार्य स्वीकृत किए हैं।

डिप्टी सीएम अरुण साव।

डिप्टी सीएम अरुण साव।

इनमें400 सड़कें (2265 करोड़ 77 लाख रुपए),37 पुल (324 करोड़ 13 लाख रुपए)भवन निर्माण के कार्य शामिल हैं।चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से जुलाई तक ही 199 कार्यों के लिए 1350 करोड़ 41 लाख रुपए स्वीकृत किए गए।

साव ने कहा कि मुंगेली जिले में ही 82 कार्यों के लिए 363 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने भूपेश बघेल पर तंज कसा । भूपेश बघेल ने 5 साल में 5 किमी सड़क नहीं बना पाए और अब 0.5 किमी की सड़क का हवाला देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!