Uncategorized

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर… कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक युवती सहित चार की मौत

15 अगस्त विज्ञापन


पेंड्रा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। कार चालक नशे में था और दुर्घटना के बाद पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 05:24:23 PM (IST)

Updated Date: Mon, 16 Jun 2025 05:26:32 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में कार चालक बना काल। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त हुआ भीषण सड़क हादसा।
  2. तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार की मौके पर मौत।
  3. आरोपी कार चालक नशे में था, खुद भी घायल हुआ।

नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा। जिले के अंतिम छोर में रविवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को ठोकर मार दी, जिसमें बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कार चालक शराब के नशे में था। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां में रविवार देर रात को दो बाइक में चार लोग लौट रहे थे। मझगवां में पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार चालक ने दोनों बाइक को ठोकर मार दिया। इससे गंगाराम गंधर्व (25) निवासी गिरारी, रामावतार गोंड (30) निवासी कुदरी, भूपेंद्र गोंड (28) निवासी बरघाट और बंधी निवासी युवती शानू केंवट (22) की मौत हो गई।

कार चालक भी बुरी तरह घायल

  • कार चालक स्नेहिल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। वह कार से तेज रफ्तार में मरवाही की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद वह कार से नियंत्रण खो बैठा और सीधे से पेड़ से टकरा गया। लोगों ने दुघर्टना के बाद घायल युवक और युवती को जिला अस्पताल लाए, जहां दोनों की मौत हो गई। सभी के सिर में गंभीर चोटें आई थी।
  • दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
  • पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला किया दर्ज

    मामले में एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी चार शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



    Source link

    15 अगस्त विज्ञापन
    विज्ञापन 1
    विज्ञापन 2
    विज्ञापन 3
    विज्ञापन 4
    विज्ञापन 5
    विज्ञापन 6
    विज्ञापन 7
    विज्ञापन 8

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    error: Content is protected !!