Uncategorized

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, IMD का अंबिकापुर, मुंगेली-रायगढ़-सरगुजा सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

15 अगस्त विज्ञापन


Monsoon in CG: लगभग एक सप्ताह की देरी के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तरी छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है।

Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 08:19:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 08:19:20 PM (IST)

Monsoon in Chhattisgarh: उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह बाद मानसून ने प्रवेश किया

HighLights

  1. अंबिकापुर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई
  2. सरगुजा किसानों को खरीफ खेती की नई उम्मीद मिली
  3. मानसून सक्रियता से कृषि गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। लगभग एक सप्ताह की देरी के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून (Mosnoon in CG) ने उत्तरी छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है। मानसून की सक्रियता के साथ ही संभाग मुख्यालय अंबिकापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज (Weather Udpate) बदल गया। मंगलवार को दोपहर बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हुई, जो शाम तक जारी रही। बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।

naidunia_image

मानसून रेखा डालटनगंज तक विस्तारित

मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार वर्तमान में मानसून की रेखा रायपुर से झारखंड के डालटनगंज तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ का बड़ा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि बलरामपुर, जशपुर और सरगुजा संभाग के अन्य क्षेत्रों में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मानसून के और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। इससे क्षेत्र में बारिश का सिलसिला बढ़ सकता है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा, बीजापुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सरगुजा जिलों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है।

किसानों के लिए राहत लेकर आया मानसून

मानसून के आगमन से सबसे अधिक उम्मीद कृषि क्षेत्र में जगी है। सरगुजा संभाग के किसान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। खरीफ सीजन की तैयारी के लिए किसान पहले ही खाद और बीज की व्यवस्था कर चुके हैं।अब पर्याप्त बारिश होने के बाद धान की नर्सरी तैयार करने, खेतों की जुताई और बोआई का काम तेजी से शुरू होने की संभावना है। मानसून की पहली अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी लौटा दी है।

जलस्रोतों में बढ़ेगा पानी, खेती को मिलेगी गति

बारिश शुरू होने से क्षेत्र के जलस्रोतों में पानी की आवक भी शुरू हो गई है। लगातार वर्षा होने पर खेती-किसानी के काम पूरे जोर-शोर से शुरू हो जाएंगे। मानसून की दस्तक से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश नई उम्मीद लेकर आई है।





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!