छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने के बाद 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने के बाद 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर मजबूत होकर साइक्लोन में बदल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है।

रायपुर में मौसम साफ रहेगा

आज (24 अक्टूबर) मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

23 अक्टूबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!