Uncategorized

छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री से दिल्ली में रेप: माइनिंग के काम में निवेश के बहाने बढ़ाई नजदीकी, दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग का आरोप, रांची के कारोबारी पर FIR – Bilaspur (Chhattisgarh) News

15 अगस्त विज्ञापन




छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह ने महिला के साथ दिल्ली में दुष्कर्म किया। इससे पहले दिल्ली में ही उनकी मुलाकात हुई थी, तब आरोपी कारोबारी ने माइनिंग में निवेश के बहाने महिला से नजदीकियां बनाई थी। महिला की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबार के दौरान हुई पहचान
जानकारी के मुताबिक भाजपा नेत्री सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहती है। वो भाजपा से टिकट की दावेदारी भी कर रही थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। करीब दो साल पहले उनकी पहचान रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से हुई। इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बड़ा कारोबारी बताया। साथ ही भाजपा नेत्री को भी निवेश करने पर अच्छी कमाई का लालच दिया। जिसके बाद आरोपी ने व्यापार में साझेदारी और मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से निवेश कराया। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। रेप के बाद करने लगा ब्लैकमेल
भाजपा नेत्री का आरोप है कि कारोबारी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद आरोपी उल्टा महिला को लगातार ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड करता रहा। 2.50 करोड़ कराया निवेश, अवैध वसूली का भी आरोप
भाजपा नेत्री ने अपनी शिकायत में बताया है कि कारोबारी संजय सिंह ने अलग-अलग किश्तों में उनसे करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए। महिला ने आरटीजीएस सहित अलग-अलग माध्यम से रुपए लिए, जिसके बाद वो नकद इन्वेस्ट करने का झांसा देता रहा। बाद में महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तब उल्टा कारोबारी उसे ब्लैकमेल करन अवैध वसूली करने लगा। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। झारखंड में पुलिस ने दी दबिश
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस झारखंड भी गई थी। हालांकि, अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!