Crime NewsCurrent Newsछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियों को झारखंड में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियों को झारखंड में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसमें 15 लड़कियां कांकेर जिले की है। बताया जा रहा ये सभी नर्सिंग का काम करने गढ़वा गई थीं। वहां पर ट्रेनिंग कर रही थी। 1 लड़की ने शिकायत की है कि पैसे नहीं होने पर उसे बंधक बना लिया गया है।

दुर्गूकोंदल क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने अपने गांव के एक युवक को मदद के लिए वीडियो बनाकर भेजा है। जिसमें धमतरी जिले के कुरूद की लड़की रोते हुए कहती दिखी कि उसे यहां अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन घर जाने के लिए पैसे भी नहीं है।

वीडियो में एक महिला कहती है कि ये लड़की पैसा नहीं दी है, इसे नहीं जाने देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांकेर कलेक्टर ने संज्ञान में लिया और उन्हें वापस लाने की बात कही है।

लड़कियां नर्सिंग का काम करने गई थीं

कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने बताया कि झारखंड के गढ़वा जिले में कांकेर और अन्य जगह से कुछ लड़कियां नर्सिंग का काम करने गई थीं। वहां पर ट्रेनिंग की सुचना मिली थी। गढ़वा से कल कुछ फोन कॉल मिला जिसमे लड़कियों के बंधक बनाए जाने की शिकायत है।

कुछ लड़कियां अपनी इच्छा से काम के लिए गई

कलेक्टर ने बताया कि कुछ युवतियां बालिग है और वो अपनी इच्छा से काम करने गई है। एक लड़की ने बंधक बनाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन गढ़वा जिले के कलेक्टर और एसपी के संपर्क में है।

जांच जारी है और सभी लड़कियां कांकेर जिले की नहीं है। जल्द ही मामला क्लीयर हो जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि लड़कियां वहां कैसे पहुंची है इस बात की जांच जारी है। जैसे ही स्थिति क्लियर होती है टीम वहां जाकर कानूनी कार्रवाई कर उन्हें वापस लाएगी।

गढ़वा पुलिस ने भी स्पेशल टीम बनाई है

जानकारी के मुताबिक, झारखंड की गढ़वा पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और स्पेशल टीम बनाई है, जिसने युवतियों की तलाश और जांच अभियान शुरू कर दिया है। इन युवतियों से जबरन काम कराए जाने की बात भी कही जा रही है, जो जांच के बाद क्लीयर होगा।

सामाजिक कार्यकर्त्ता भी सामने आए

सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी ने वायरल वीडियो पर रेस्क्यू कर लड़कियों को वापस लाने की बात कही है। इस संबंध में जिला प्रशासन की मदद से झारखंड के गढ़वा जिले के प्रशासन और पुलिस से संपर्क किया गया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!