Uncategorized

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ा मौका: इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में मिलेगा काम करने का मौका

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। नया रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के अधीन संचालित यह संस्थान 100 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है, जहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को ओबेरॉय, हयात, ताज, मैरियट जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित होटल समूहों में काम करने का अवसर मिल रहा है।

संस्थान राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (NCHMCT) से संबद्ध है। यहां तीन वर्षीय पूर्णकालिक बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स के लिए कुल 80 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा संस्थान में डिग्री, डिप्लोमा और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें फूड प्रोडक्शन, बेकरी, हाउसकीपिंग और एफ एंड बी सर्विस शामिल हैं। डेढ़ वर्ष के डिप्लोमा कोर्स के बाद ही छात्रों को पांच सितारा होटलों में रोजगार मिलना शुरू हो जाता है, जबकि तीन वर्षीय डिग्री पूरी करने के बाद शुरुआती स्तर पर 15 से 25 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड मिलता है।

एसआईएचएम में प्रवेश नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE-2026) के माध्यम से होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी exams.nta.nic.in/nchm-jee वेबसाइट पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें कुल 120 अंकों का प्रश्नपत्र रहेगा। परीक्षा में इंग्लिश भाषा, न्यूमेरिकल एबिलिटी, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषय और सर्विस सेक्टर एप्टीट्यूड से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। किसी भी विषय में 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, वहीं 12वीं में अध्ययनरत छात्र भी पात्र हैं। कक्षा 12वीं में अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है। आयु सीमा को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी, जिसका परिणाम मई 2026 में जारी किया जाएगा। इसके बाद जून 2026 से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होने की संभावना है।

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रायपुर में आधुनिक फूड प्रोडक्शन, बेकरी और एफ एंड बी सर्विस लैब, पूरी तरह सुसज्जित हाउसकीपिंग प्रैक्टिकल लैब, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल एवं मनोरंजन की सुविधाएं और अलग-अलग बालक-बालिका छात्रावास उपलब्ध हैं। संस्थान का पाठ्यक्रम पूरी तरह इंडस्ट्री ओरिएंटेड है, जिससे छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलता है।

प्लेसमेंट और राष्ट्रीय पहचान

आईएचएम रायपुर ने अल्प समय में ही 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाया है। यहां से प्रशिक्षित छात्र ओबेरॉय होटल्स एंड रिसोर्ट्स, राजसा बाय ताज, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, हयात होटल्स, फेयरमोंट, सयाजी, मेफेयर, रिलायंस रिटेल, बर्गर किंग, बारबेक्यू नेशन, डोमिनोज और हल्दीराम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हुए हैं। इसके साथ ही संस्थान ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहचान बनाई है। एडिबल क्रॉकरी एवं कटलरी डिजाइन चैलेंज, नेशनल बडिंग शेफ प्रतियोगिता और एवरेस्ट बेटर किचन क्यूलिनरी चैलेंज जैसी प्रतियोगिताओं में आईएचएम रायपुर ने लगातार शीर्ष स्थान हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया है।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए यह अवसर न केवल रोजगार का रास्ता खोल रहा है, बल्कि राज्य के होटल उद्योग को भी स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध करा रहा है। प्रवेश से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-2972411, 0771-2990302, 94395-95155, 99770-42905 और 78697-83865 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!