छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में उपसरपंच के पति पर अश्लील वीडियो दिखाकर 14 साल की नाबालिग आदिवासी छात्रा से रेप करने का आरोप

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में उपसरपंच के पति पर अश्लील वीडियो दिखाकर 14 साल की नाबालिग आदिवासी छात्रा से रेप करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि उसने किसी को इस बारे बताने पर जान से मारने की धमकी दी और रिश्तेदारों को पैसों का लालच देकर थाने में शिकायत करने से भी रोका।

इस मामले में बुधवार शाम को करीब 100 ग्रामीणों के साथ रिश्तेदार थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सुबह-शाम उपसरपंच के घर करती थी काम

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 7वीं में पढ़ने वाली छात्रा सुबह-शाम उपसरपंच के घर काम करती थी और खाना भी बनाती थी। दिन में वह स्कूल जाती थी। बताया जा रहा है कि उपसरपंच ने छात्रा के रिश्तेदारों से उसकी शादी का पूरा खर्च उठाने का वादा भी किया था।

अश्लील वीडियो दिखा कर किया रेप

वहीं, नाबालिग छात्रा का आरोप है कि वह 20 जुलाई को उपसरपंच के घर शाम को काम करने गई थी। उसने बताया कि वह किचन में खाना बना रही थी, उसी दौरान उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल ने पीछे से उसे पकड़ा और कमरे में ले गया।

पीड़िता का कहना है कि तरुण जायसवाल ने उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया और कहा कि तुम्हारे साथ ऐसा ही करना है। उसने नाबालिग के कपड़े उतारे और रेप किया। पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!