Uncategorized

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति: सरकार ने जारी की 32 निकायों की सूची, रायपुर में सबसे ज्यादा 11 मनोनीत पार्षद – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर और सरगुजा संभाग के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए आदेश जारी किया है। इस सूची में कुल 32 शहरी निकाय शामिल हैं। रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 11 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। हाल ही में नगरीय प्रशासन मंत्री और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी संकेत दिए थे कि प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। अब विभाग ने आधिकारिक सूची जारी कर इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। रायपुर संभाग के कई निकायों में नियुक्तियां रायपुर नगर निगम के अलावा माना कैंप, तिल्दा-नेवरा, गोबरा नवापारा, आरंग, मंदिर हसौद, अभनपुर, खरोरा, कुनरा, समोदा और चंदखुरी के नगरीय निकायों में भी एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विभिन्न नगर निकायों में भी मनोनयन किया गया है। सरगुजा संभाग में भी जारी हुई सूची सरगुजा संभाग के अंबिकापुर नगर निगम सहित बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कई नगर निकायों में भी एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से निकायों के कार्यों में जनभागीदारी और अनुभव का लाभ मिलेगा। लंबे समय से था इंतजार निकाय चुनाव के बाद से ही एल्डरमैन नियुक्तियों को लेकर चर्चा चल रही थी। अब सूची जारी होने के बाद संबंधित निकायों में मनोनीत पार्षदों की भूमिका भी शुरू हो जाएगी। विभाग के आदेश में कहा गया है कि ये नियुक्तियां छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 और छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 के तहत की गई हैं। सभी मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति अगले आदेश तक लागू रहेगी। देखिए पूरी सूची



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!