छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने उनके घर के सामने खड़ी फॉर्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के समय भाजपा नेता कार में ही मौजूद थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार उनके भाई समेत तीन अन्य लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन आरोपियों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा नेता के भाई नागेंद्र सिंह समेत तीन अन्य घायलों का अंबिकापुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना सोनहत थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानिए क्या है पूरा मामला ?

सोनहत के नौगई गांव में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के रिश्तेदार नागेंद्र सिंह के बेटे ने नौगई रेत घाट का ठेका लिया था। रेत के अवैध खनन और तस्करी को लेकर उनका भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था।

देर रात करीब 12 बजे मनोज त्रिपाठी से जुड़े लोगों ने भरत सिंह के घर को घेर लिया। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार के सामने डंपर वाहन लगाकर उसका रास्ता रोक दिया और कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

कार में भरत सिंह, उनका भाई और शिक्षक नागेंद्र सिंह, रायपुर निवासी वीरू सिंह समेत एक अन्य व्यक्ति सवार थे। भाई समेत दो लोगों को बेरहमी से पीटा

कार सवार भरत सिंह बुरी तरह से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके भाई नागेंद्र सिंह, वीरू सिंह और एक अन्य व्यक्ति बाहर निकलने में सफल रहे। कार से बाहर निकलते ही तीनों की बेदम पिटाई की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। जहां के निजी अस्पताल में नागेंद्र सिंह, वीरू सिंह और एक अन्य गंभीर घायल का इलाज जारी है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!