छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भाग निकला, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला रोड पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5 से 6 बजे के ग्राम डोंगरी-कोरबी के रहने वाले दिलहरण दास वैष्णव (62), केदार बरेट (52) और संतु यादव (70) मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला रोड पर वॉक करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दिलहरण दास वैष्णव, केदार बरेट और संतु यादव को कुचलते हुए भाग निकला। हादसे जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा किया, पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

CCTV खंगाल रही पुलिस

फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले रही है, ताकि वाहन की पहचान हो सके। पुलिस का कहना कि मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश में टीम जुटी हुई है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!