छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ग्रामीणों पर मारपीट और बर्बरता का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ग्रामीणों पर मारपीट और बर्बरता का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस का आरोप है कि वन विभाग के डीएफओ और अमले ने आदिवासी ग्रामीणों के साथ मारपीट की है।

यह घटना धमतरी के गांधी मैदान में हुई, जहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राजीव भवन से नारेबाजी करते हुए पहुंचे थे। पुतला दहन के दौरान पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी भी हुई। युवा कांग्रेस का आरोप है कि जैतपुरी गांव में डीएफओ और वन अमले ने आदिवासियों के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट और दुर्व्यवहार किया।

युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गीतराम सिन्हा ने बताया कि जैतपुरी गांव में आदिवासियों के साथ हुई प्रशासनिक बर्बरता के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों के साथ बलपूर्वक मारपीट की गई, जबकि यह मामला आपसी रजामंदी से सुलझाया जा सकता था।

आदिवासियों के प्रति सरकार के रवैये पर उठाए सवाल

गीतराम सिन्हा ने यह भी कहा कि विभाग की टीम ने पहले गांव में घुसकर आदिवासियों से मारपीट की और बाद में ग्रामीणों पर ही मारपीट का आरोप मढ़ दिया। वहीं, युवा कांग्रेस के आदिवासी जिला अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी ने कहा कि आदिवासियों के प्रति शासन का रवैया गैर-जिम्मेदाराना रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह “कथित आदिवासी सरकार” आदिवासियों के साथ नहीं है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!