छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी। हमले में एक बुजुर्ग भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात के बाद आरोपियों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ की और वहां लगे CCTV कैमरे को भी डैमेज कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए हत्या की सिलसिलेवार पूरी कहानी…

जानकारी के मुताबिक भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य गीता साहू के पति का नाम बबला साहू उर्फ शिवनंदन साहू (56) है। जो कि देवरी खुर्द का रहने वाले थे। बबला साहू उर्फ शिवनंदन पेशे से ऑटो ड्राइवर थे।

बताया जा रहा है कि तोरवा शराब दुकान के सामने बबला साहू का दो युवकों से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से बबला साहू का गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद शराब दुकान में तोड़फोड़

हत्या के बाद आरोपियों ने मौके पर काफी देर तक हंगामा किया। इससे वहां मौजूद लोगों में डर फैल गया और कई लोग वहां से भाग गए। इसके बाद आरोपियों ने शराब दुकान में भी तोड़फोड़ की।

उन्होंने दुकान में लगे CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद कुछ समय के लिए शराब दुकान बंद कर दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही, मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने वारदात से पहले की CCTV फुटेज भी खंगाली।

पुलिस आरोपी को तलाशती रही, बुजुर्ग पर हुआ हमला

हत्या की वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान कुछ देर बाद तोरवा क्षेत्र के बूटापारा में रहने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी कन्हैया लाल (65) पर बाइक सवारों ने देवरीखुर्द के एनीकट के पास चाकू से हमला किया।

कन्हैया लाल के गले पर चाकू से वार किया गया। गंभीर हालत में उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हत्या करने वालों पर ही हमले का शक

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पर हमला करने वाले आरोपी वही हैं, जिन्होंने बबला साहू की हत्या की थी। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

एक बच्चे पर भी चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसकी भी अब तक पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!