Uncategorized

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने की चार लोगों की हत्या

15 अगस्त विज्ञापन


एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि माओवादियों द्वारा हत्या की खबर आई है। पामेड़ थाना से ग्राम कंचाल और मीनागट्टा की दूरी अधिक होने व संचार माध्यम न होने के कारण कितने की हत्या हुई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। मंगलवार तक विस्तृत जानकारी मिलने पर बताया जायेगा।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 12 May 2025 09:39:30 PM (IST)

Updated Date: Mon, 12 May 2025 09:42:58 PM (IST)

मीनागटटा स्कूल का शिक्षा दूत अशोक मुचाकी। वर्ष 2019 से शिक्षा दूत का काम कर रहा था। दूसरी तस्‍वीर में राशन दुकान संचालक नागा भंडारी।

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक ही रात चार लोगों की हत्या कर दी है। उसूर के मारुडबाका निवासी कांग्रेसी कार्यकर्ता व राशन दुकान संचालक नागा भंडारी, शिक्षा दूत, रसोइया व ग्रामीण समेत चार लोगों की धारदार हथियारों से वार कर हत्या की गई है। घटना की पुष्टि एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव ने की है।

बताया जा रहा है कि नागा भंडारी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने बीती रात लिंगापुर गांव गए हुए थे। वहां दो दर्जन से अधिक हथियारबंद माओवादियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी हत्या कर दी। इसी प्रकार पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कंचाल व मीनागट्टा के तीन ग्रामीणों की हत्या किए जाने की पुलिस द्वारा पुष्टि की गई है। घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

मीना गट्टा का शिक्षा दूत अशोक मुचाकी की माओवादियों ने की हत्या

  • माओवादियों ने पामेड़ थाना क्षेत्र के मीना गट्टा स्कूल में कार्यरत शिक्षा दूत अशोक मुचाकी की आधी रात हत्या की।
  • सूत्रों ने बताया कि शिक्षा दूत रविवार दिन में अप्रवेशी बच्चों का सर्वे करने गांव में घर घर गया था। यह भी जानकारी मिली है की अशोक की पत्नी भी इसी स्कूल शिक्षा दूत बन सेवा दे रही है।
  • शिक्षा दूत अशोक मुचाकी की हत्या माओवादियों ने क्यों की इसका कारण अज्ञात है। शिक्षा दूत के साथ रसोइया व अन्य ग्रामीणों की भी हत्या माओवादियों द्वारा किए जाने की सूत्र बता रहे हैं।
  • एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि माओवादियों द्वारा हत्या की खबर आई है।
  • पामेड़ थाना से ग्राम कंचाल और मीनागट्टा की दूरी अधिक होने व संचार माध्यम न होने के कारण कितने की हत्या हुई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। मंगलवार तक विस्तृत जानकारी मिलने पर बताया जायेगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!