Uncategorized

छत्‍तीसगढ में शराब घोटाले के आरोपी अनवर का बेटा शोएब गिरफ्तार, जेल

15 अगस्त विज्ञापन


घटना के बाद जेल प्रशासन ने शोएब पर कार्रवाई करते हुए तीन महीने के लिए किसी भी कैदी से मुलाकात पर रोक लगा दी थी। बाद में जेल प्रहरी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज किया।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Tue, 12 Aug 2025 09:56:51 PM (IST)

Updated Date: Tue, 12 Aug 2025 10:02:40 PM (IST)

पकड़ा गया आरोपी शोएब ढेबर। फोटो पुलिस

HighLights

  1. शोएब पिता से मिलने को मुलाकात कक्ष में घुस गया था।
  2. इस दौरान उसने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।
  3. जेल प्रबंधन ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शराब घोटाला मामले में लंबे समय से जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शोएब पर आरोप है कि वह बिना अनुमति जेल के मुलाकात कक्ष में घुस गया और वहां विवाद किया।

गंज थाना पुलिस के अनुसार, जेल प्रबंधन ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में जेल प्रहरी आनंद किस्पोट्टा ने बताया कि 6 अगस्त को शोएब जबरन अपने पिता से मिलने के लिए मुलाकात कक्ष में घुस गया था। इस दौरान उसने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।

घटना के बाद जेल प्रशासन ने शोएब पर कार्रवाई करते हुए तीन महीने के लिए किसी भी कैदी से मुलाकात पर रोक लगा दी थी। बाद में जेल प्रहरी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज किया।

12 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल करा दिया। जेल अधीक्षक के अनुसार, इस घटना से न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि जेल संचालन में भी बाधा उत्पन्न हुई।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!