Uncategorized
Chhattisgarh News: देशी मशरूम खाने से 8 लोगों की बिगड़ी तबियत, उल्टी-दस्त के बाद मची अफरा-तफरी | 8 People Fall Ill After Eating Wild Mushrooms

Chhattisgarh Health News: कोण्डागांव के पलारी गांव में रविवार को देशी मशरूम (फूटू) की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के आठ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी की तबीयत देर रात करीब दो बजे के बाद अचानक बिगड़ गई। उन्हें लगातार उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। परिजन सभी को निजी वाहन से जिला अस्पताल कोण्डागांव लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया। पीड़ितों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।
15 अगस्त विज्ञापन




