Uncategorized

Chhattisgarh: कोंडागांव की नीता और शोभा ने स्टेट लेवल प्रतियोगिता में जीते गोल्ड, अब नेशनल की तैयारी

15 अगस्त विज्ञापन



कोंडागांव जिले की दो बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। कोंडागांव की कुमारी नीता नेताम और शोभा धाकरे ने भिलाई में आयोजित स्टेट लेवल बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस जीत ने न सिर्फ उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान दी है, बल्कि पूरे जिले को भी गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय उनके कोच संजय सोनपिपरे को भी जाता है, जो मसल मानिया जिम, कोंडागांव में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं। कोच संजय की मेहनत, तकनीकी मार्गदर्शन और अनुशासन का ही परिणाम है कि नीता और शोभा जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य स्तर पर चमक बिखेर रहे हैं। अब दोनों खिलाड़ी रायपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई हैं। कोंडागांव के खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि यह जोड़ी नेशनल लेवल पर भी दमदार प्रदर्शन करेगी और जिले का नाम देशभर में रोशन करेगी। नीता और शोभा की यह उपलब्धि जिले के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो खेल के माध्यम से अपने भविष्य को संवारना चाहते हैं। यह जीत इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभाएं निकलकर राष्ट्रीय फलक पर छा सकती हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!