Uncategorized

Chhattisgarh: कैंप में तैनात सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस हथियार से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा से लगे सोनाबेड़ा क्षेत्र में स्थित ढेकूनपानी सीआरपीएफ कैंप में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कैंप में तैनात एक जवान ने अपनी सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कैंप और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृत जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। वह ओडिशा के खरियार इलाके के खरधरा गांव का रहने वाला था और वर्तमान में ढेकूनपानी कैंप में तैनात था।

Trending Videos



घटना की जानकारी मिलते ही कोमना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जवान के इस कदम के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!