Uncategorized
Chhattisgarh Crime News: मां और 10 महीने की मासूम बेटी की हत्या, बोर घर में मिले खून से सने शव, रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात | Murder Of Mother And 10 Month Old Daughter

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते अपराधों के बीच रायगढ़ जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव में 40 वर्षीय महिला और उसकी 10 महीने की मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के शव खेत में बने एक बोर घर से खून से लथपथ हालत में मिले। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमलावर ने किसी भारी वस्तु से महिला और बच्ची के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
15 अगस्त विज्ञापन



