रायपुर

छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख:1 करोड़ के सवाल पर गेम क्विट किया; IIT-बॉम्बे के टॉपर, IAS बनने छोड़ी नौकरी

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के रहने वाले योगेश साहू (23) ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 50 लाख रुपए जीते हैं। उन्होंने 1 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब देने के बजाय गेम क्विट कर दिया। योगेश IIT बॉम्बे में टॉपर भी रह चुके हैं। उन्होंने IIT में पहले ही प्रयास में एडमिशन लिया था। ग्राम टेहका के रहने वाले योगेश ने कैंपस प्लेसमेंट में मिली 1.5 लाख रुपए महीने की नौकरी छोड़ दी, क्योंकि वह IAS अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा करना चाहते हैं। पिता गयाराम साहू महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर हैं। योगेश ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पिता ने बताया कि योगेश ने UPSC सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा भी पहले ही प्रयास में पास की है। वह फिलहाल मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में योगेश मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते और सोशल मीडिया से भी दूर रहते हैं। पहले देखें तस्वीरें… जानिए सिलसिलेवार योगेश के बारे में… योगेश ने शुरुआती पढ़ाई बलौदाबाजार के जेसीज कॉन्वेंट और मयूर शिशु मंदिर से की। इसके बाद वे हाई एजुकेशन के लिए बिलासपुर गए। यहां रोहन चावला ने अपने कोचिंग सेंटर में उन्हें 11वीं और 12वीं की मुफ्त पढ़ाई कराई। तत्कालीन कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने भी उनकी पढ़ाई में मदद की। आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन के लिए मुख्यमंत्री और कलेक्टर की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता भी मिली थी। इसके बाद उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट में मिली 1.5 लाख रुपए महीने की नौकरी छोड़ दी। 50 लाख के सवाल ने बढ़ाई मुश्किल अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में योगेश साहू हॉट सीट पर पहुंचे। 50 लाख रुपए के सवाल में उनसे तस्वीर में दिए गए सवालिया निशान की जगह सही शहर का नाम बताने को कहा गया। टेबल में शहरों के नाम और उनके सामने साल दिए गए थे। इसमें लिखा था- कोलकाता-1913, ?-1930, स्कोप्जे-1979, शांतिनिकेतन-1998 और विदिशा-2014। इसके चार विकल्प थे-त्रिशूर, मैसूर, अल्मोड़ा और तिरुचिरापल्ली। आखिरी लाइफलाइन का लिया सहारा इस सवाल पर योगेश ने अपनी आखिरी लाइफलाइन ‘संकेत सूचक’ का इस्तेमाल किया। उन्हें हिंट मिला कि सही जवाब तमिलनाडु में स्थित एक शहर है। हिंट मिलने के बाद योगेश समझ गए कि दिए गए साल नोबेल पुरस्कार जीतने के साल हैं और शहर संबंधित नोबेल विजेताओं के जन्मस्थान हैं। तिरुचिरापल्ली चुना सही जवाब इसके बाद योगेश ने सही जवाब तिरुचिरापल्ली चुना। यह सीवी रमन का जन्मस्थान है। उनके जवाब को सही बताया गया और उन्होंने 50 लाख रुपए जीत लिए। इसके बाद योगेश के सामने 1 करोड़ रुपए का सवाल आया। हालांकि, इस पड़ाव पर उन्होंने कोई रिस्क नहीं लिया और 50 लाख रुपये लेकर गेम क्विट कर दिया। रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत वहीं, मुंबई से लौटने के बाद भाटापारा रेलवे स्टेशन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने योगेश का जोरदार स्वागत किया। उनकी सफलता पर परिवार, गांव और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। ……………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… KBC के हॉट सीट पर पहुंची सरगुजा की टीचर: 25 लाख के सवाल पर अटकी, 12.5 लाख जीते; अमिताभ बच्चन को दिया गुलाब फूल सरगुजा के दरिमा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका विभा चौबे सोनी टीवी के प्रतिष्ठित क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के हॉट सीट तक पहुंची। विभा चौबे ने 12.5 लाख रुपए जीते। वे 25 लाख रुपए के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं और गेम क्विट कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!