Uncategorized

Chhath Puja 2025: पत्नी संग सीएम साय ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

15 अगस्त विज्ञापन



छठ महापर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी पत्नी कौशल्या साय ने जशपुर स्थित कुनकुरी छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम साय ने कहा कि आज का दिन अत्यंत सौभाग्य का है कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ पर्व में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि कुनकुरी छठ घाट के सुंदरीकरण के लिए लगभग 5 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने इस वर्ष के छठ महापर्व में व्रती महिलाओं द्वारा पूरे श्रद्धा भाव से की जा रही पूजा-अर्चना की सराहना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भरत सिंह, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित छठ पूजा करने वाली व्रती महिलाएं, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!