Uncategorized

चेकअप के बहाने ट्रेनी डॉक्टर को छूने लगा सीनियर: पीड़िता बोली- तबीयत पूछने के नाम पर अश्लील हरकत की, कोरबा में FIR दर्ज – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


कोरबा मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से छेड़छाड़। सीनियर डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुताबिक सीनियर डॉक्टर ने कहा कि तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं चेकअप कर देता हूं। फिर जबरदस्ती शरीर को छूने लगा।

.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आयुष विंग विभाग में पदस्थ सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर एके मिश्रा पर छेड़छाड़ का आरोप है। शिकायतकर्ता ट्रेनी डॉक्टर पिछले 3 माह से इसी विभाग में ट्रेनिंग ले रही है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

घटना 2 दिन पहले शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। ट्रेनी डॉक्टर किसी काम से डॉक्टर एके मिश्रा के स्टाफ रूम में गई थी। उस समय डॉक्टर एके मिश्रा और ट्रेनी डॉक्टर के अलावा एक अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से छेड़छाड़।

तबीयत पूछने के बहाने ट्रेनी डॉक्टर से छेड़छाड़

पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर मिश्रा ने ट्रेनी डॉक्टर को अपने पास बुलाया और कहा, तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं चेकअप कर देता हूं। जब ट्रेनी डॉक्टर ने मना किया और कहा कि वह ठीक है, तो सीनियर डॉक्टर ने जबरदस्ती जांच करने की कोशिश की और छेड़छाड़ की।

सिविल लाइन थाने में आरोपी सीनियर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सिविल लाइन थाने में आरोपी सीनियर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कमरे से भागी ट्रेनी डॉक्टर

किसी तरह ट्रेनी डॉक्टर कमरे से बाहर आई और तुरंत इस घटना की शिकायत मेडिकल कॉलेज के डीन से की। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। परिजन अगली सुबह कोरबा पहुंचे और सिविल लाइन थाने में शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर एके मिश्रा आयुष विंग विभाग में पदस्थ है।

आरोपी सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर एके मिश्रा आयुष विंग विभाग में पदस्थ है।

दोनों पक्षों का बयान लेंगे- डीन

ASP नीतीश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन केके सहारे ने कहा कि ट्रेनी डॉक्टर ने डॉक्टर एके मिश्रा के खिलाफ शिकायत की है। इसकी जांच आंतरिक निवारण समिति करेगी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

…………………………………….

छत्तीसगढ़ की ये खबर भी पढ़ें…

महिला मरीज बोलीं-रायपुर AIIMS के डॉक्टर ने किया बैड टच: 2 जूनियर डॉक्टर्स ने भी कहा- चेस्ट पर लगाया हाथ; अश्लील बातें की

एम्स के डॉक्टर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा था।

एम्स के डॉक्टर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा था।

रायपुर एम्स के डॉक्टर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। उन्होंने एक महिला मरीज, दो जूनियर डॉक्टरों की चेस्ट और शरीर के कई अंगों पर बैड टच किया है। पीड़ित महिलाओं ने AIIMS में शिकायत दी। जिसमें एम्स की इंटरनल कमेटी की रिपोर्ट में उन्हें दोषी पाया गया है। लेकिन इसके बावजूद AIIMS प्रबंधन ने कोई एक्शन नहीं लिया। पढ़ें पूरी खबर



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!