छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों का तबादला

15 अगस्त विज्ञापन

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार 25 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों का तबादला किया गया है। इसके तहत कई जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और सिविल सर्जन की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

धमतरी में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार टोंडर को प्रभारी CMHO बनाया गया है। डॉ. आदित्य सिन्हा को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। निवर्तमान CMHO डॉ. यूएल कौशिक को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है।

महासमुंद के CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर में उप संचालक बनाया गया है। सुकमा के CMHO डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा अब महासमुंद के प्रभारी CMHO होंगे। वहीं दंतेवाड़ा में पदस्थ डॉ. भुवन विजय कुर्रे को सुकमा का प्रभारी CMHO बनाया गया है।

बेमेतरा में डा. शरद कोहाड़े को प्रभारी CMHO और डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का प्रभारी CMHO नियुक्त किया गया है। डॉ. आशीष शर्मा खैरागढ़ जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन होंगे।

सरगुजा में डॉ. जगसाय सिंह सरुता को प्रभारी CMHO की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. प्रशांत सिंह कोरिया से स्थानांतरित होकर सूरजपुर के CMHO होंगे। सूरजपुर के CMHO डॉ. कपिल देव पैंकरा को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा भेजा गया है। कोरिया में डॉ. बलवंत सिंह को CMHO बनाया गया है।

मुंगेली में डॉ. श्रीकेश गुप्ता को प्रभारी CMHO और डॉ. राकेश कुमार को प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है। राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. जमुना प्रसाद आर्य को मानसिक चिकित्सालय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भेजा गया है। डॉ. रक्षित जोगी को सेंदरी का नया प्रभारी अधीक्षक बनाया गया है। बलरामपुर, दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती में भी नई पदस्थापना की गई है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!