छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के आसार, अगले 2-3 दिनों में अनुकूल होंगी परिस्थितियां

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज (1 अक्टूबर) प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों में भी बारिश के आसार कम हैं। आज किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम करीब 24°C रह सकता है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम 33.7°C और न्यूनतम 24.9°C दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2-3 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। यानी प्रदेश में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो सकता है।

पिछले 24 घंटे में लगभग पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार किसी भी स्थान पर महत्वपूर्ण बारिश दर्ज नहीं हुई।

इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 34°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.4°C रहा। यानी उत्तरी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी है।

फिलहाल उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार में भी यही सिस्टम एक्टिव है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!