छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने से 4 की मौत, 3 घायल

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव और बीजापुर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

वहीं शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ग्रामीण घायल हुए हैं। महुदा गांव में शाम को सभी बाड़ी में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया। बारिश से बचने के लिए सभी झोपड़ी में चले गए, जहां वे बिजली की चपेट में आ गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेश खेरवार (24), राम भरोस पटेल (32) और तुलसी राम पटेल (51) को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंजू पटेल (26), दुलारा बाई (46) और बैशाखू खेरवार (32) घायल हुए हैं। तीनों का उपचार जारी है।

इसके अलावा अकलतरा थाना क्षेत्र में भी सीसीआई प्लांट के पास बिजली गिरने से ग्रामीण दूज राम जाटवार (55) की मौत हो गई।

राजधानी रायपुर में भी आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम तक इसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम आगे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 21 सितंबर को अवदाब और 22 सितंबर को गहरे अवदाब में बदल सकता है।

इसके चलते 22 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

बारिश के साथ बिजली गिरने और अचानक तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खुले स्थानों पर रहने और पेड़ या कमजोर संरचनाओं के पास जाने से बचने की सलाह है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!