छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में 25 वर्ष बाद बड़ा पुनर्गठन, चार नए संभाग गठित

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में 25 वर्ष बाद बड़ा पुनर्गठन होने जा रहा है। वर्तमान नौ डाक संभागों का विभाजन कर दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोरबा और कोरिया-एमसीबी के चार नए संभाग गठित किए जा रहे हैं।

बस्तर-कांकेर के विभाजन से दंतेवाड़ा, रायपुर से गरियाबंद, बिलासपुर से कोरबा और सरगुजा से कोरिया-एमसीबी संभाग बनाया जा रहा है।

विभागीय स्तर पर गठन की प्रक्रिया जारी है। यह पुनर्गठन डाक सेवाओं के विस्तार के साथ प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। खासकर बस्तर के दूरस्थ गांवों तक डाक सेवा पहुंचाने पर जोर है।

14 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आए डाक महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता ने भी बस्तर में दूरस्थ क्षेत्रों तक सेवाओं के विस्तार की बात कही थी।

नए संभागों के गठन के कारण लंबे समय से प्रतीक्षित डाक अधीक्षकों की तबादला सूची जारी नहीं हो पा रही है। सरगुजा, रायगढ़, दुर्ग और कांकेर संभाग नियमित अधीक्षक के बिना संचालित हो रहे हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!