Uncategorized
CGPSC का बड़ा फैसला! अब उम्मीदवारों की राय से बदलेगा मेन्स सिलेबस, जानिए कैसे दें सुझाव | Cgpsc Mains Syllabus Update

CGPSC Mains Syllabus Update: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) के सिलेबस में बदलाव की तैयारी कर रहा है। परीक्षा को अधिक पारदर्शी और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने के लिए आयोग ने उम्मीदवारों से सुझाव मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर अपने सुझाव भेज सकते हैं। पहले से पंजीकृत उम्मीदवार अपनी मौजूदा यूजर आईडी से लॉगिन कर सुझाव दर्ज कर सकेंगे। आयोग के अनुसार, प्राप्त सुझावों के आधार पर सिलेबस की समीक्षा की जाएगी। हालांकि, प्रस्तावित बदलाव का असर वर्तमान भर्ती प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा और मौजूदा परीक्षा पुराने सिलेबस के अनुसार ही होगी।
15 अगस्त विज्ञापन




