Uncategorized

CG Weather Update: नए साल की शुरुआत बढ़ती ठंड के साथ.. दो दिन बाद हल्की बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

15 अगस्त विज्ञापन


CG Weather Update: नए साल की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन इसके बाद आगामी तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की क्रमिक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इससे प्रदेश के कई इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

CG Weather Update: दुर्ग संभाग में शीत लहर का असर

दुर्ग संभाग में पहले से ही कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को यहां एक-दो स्थानों पर शीत लहर चली। हालांकि, प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान भी दुर्ग में ही 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर औसत समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तर पर ट्रफ की स्थिति बनी हुई है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है। इसी कारण शुक्रवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दो दिन बाद भी हल्की बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में अति हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। इसके चलते एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की भी आशंका है, जिससे सुबह और देर रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। माना क्षेत्र में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ठंड और कोहरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने और कोहरे की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर सुबह और रात के समय वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!