Uncategorized

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लौटी कड़ाके की ठंड, जनवरी के लास्ट वीक में और बढ़ेगी ठिठुरन

15 अगस्त विज्ञापन


CG Weather Update: उत्तर भारत में सक्रिय शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तरी छत्तीसगढ़ के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है। दो दिनों तक बादलों की वजह …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 23 Jan 2026 07:48:16 AM (IST)Updated Date: Fri, 23 Jan 2026 07:53:39 AM (IST)

CG Weather: विक्षोभ कमजोर पड़ा, ठंड ने फिर पकड़ी रफ्तार

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ते ही लौटी ठंड
  2. 24 घंटे में चार डिग्री तापमान गिरा
  3. जनवरी अंत में और ठंड बढ़ने की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: उत्तर भारत में सक्रिय ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम (CG Weather Update) का मिजाज लगातार बदल रहा है। बीते दो दिनों तक बादलों के कारण ठंडी हवा का प्रवाह थम गया था, जिससे न्यूनतम तापमान 49 दिनों बाद 10 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था।

24 घंटे में चार डिग्री की गिरावट

बुधवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अगले 24 घंटे में अचानक गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यानी एक ही दिन में तापमान में चार डिग्री की तेज गिरावट आई है।

उत्तर भारत में बर्फबारी का असर

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत और हिमालय क्षेत्र में अगले दो दिनों के भीतर बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव सरगुजा संभाग के मौसम पर भी पड़ेगा। विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद ठंड और बढ़ने की आशंका है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!