Uncategorized

CG Weather News: होली के बाद बढ़ी गर्मी, छत्तीसगढ़ में अगले सात दिन तक तापमान में खास बदलाव नहीं

15 अगस्त विज्ञापन


होली के बाद छत्तीसगढ़ में गर्मी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार उत्तरी ओडिशा और उससे सटे गंगा क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तरी उत्तर प्रदेश से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी झारखंड होते हुए उत्तरी ओडिशा तक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि इन मौसम प्रणालियों का फिलहाल छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है और प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। राजधानी रायपुर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!