Uncategorized
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंड विदा की ओर, बढ़ने लगी गर्मी, तीन फरवरी को बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा है और मौसम में गर्मी की आहट महसूस होने लगी है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे साफ है कि सर्दी का दौर सिमट रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 2 फरवरी से इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। वहीं 3 फरवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अब मौसम करवट ले रहा है और आने वाले दिनों में ठंड के बजाय हल्की गर्मी लोगों को महसूस होने लगेगी।
Trending Videos
15 अगस्त विज्ञापन




