Uncategorized
CG: पत्रिका के स्थापना दिवस पर उत्सव, आतिशबाजी, काली माता मंदिर में भव्य आरती

पत्रिका के CG संस्करण के स्थापना दिवस की शुक्रवार को दिनभर धूम रही। शहरवासी उत्सव के साक्षी बने। आकाशवाणी चौक स्थित मां काली माता मंदिर में बैंडबाजा के साथ भव्य आरती की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी ने पत्रिका की प्रति, नारियल और पुष्प माता के चरणों में अर्पित कर उन्नति की कामना की। पत्रिका के 16वें स्थापना दिवस पर नगर घड़ी चौक में आयोजित उत्सव समारोह में महापौर मीनल चौबे शामिल हुईं। उन्होंने केक काटकर पत्रिका टीम का उत्साह बढ़ाया। एजेंसियों के वितरकों और एजेंटों ने भी खुशी मनाई। वितरकों, हॉकरों ने शहरभर में केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।



15 अगस्त विज्ञापन




