Uncategorized

CG News: परिचित ऑटो चालक के साथ गई स्कूली शिक्षिका, पति से मांगी पांच लाख की फिरौती, गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: छत्तीसगढ़ के एक स्कूल की शिक्षिका के कथित अपहरण की सूचना से पुलिस और परिवार में हड़कंप मच गया, लेकिन कुछ ही घंटों में थाना छावनी पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए इसे एक साजिश बताया।

Publish Date: Sun, 30 Nov 2025 10:23:57 AM (IST)

Updated Date: Sun, 30 Nov 2025 10:26:32 AM (IST)

परिचित ऑटो ने शिक्षिका के भरोसे का फायदा उठाकर पांच लाख रुपये की फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी।

HighLights

  1. पांच लाख की फिरौती मांगने की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश
  2. आरोपित ऑटो चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  3. आरोपित बच्चों के साथ शिक्षिका को स्कूल पहुंचाता था

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: स्नेह संपदा स्कूल की एक शिक्षिका के कथित अपहरण की सूचना से पुलिस और परिवार में हड़कंप मच गया था, लेकिन कुछ ही घंटों में थाना छावनी पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए इसे एक साजिश बताया। शिक्षिका अपने परिचित ऑटो चालक के साथ गई थी और उसी ने उसकी सहानुभूति और भरोसे का फायदा उठाकर पांच लाख रुपये की फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। शनिवार शाम पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पति से मांगी पांच लाख की फिरौती

28 नवंबर की सुबह शिक्षिका के पति को पत्नी के मोबाइल से कॉल आया, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि शिक्षिका का अपहरण कर लिया गया है और पांच लाख रुपये नहीं देने पर उसे नुकसान पहुंचाया जाएगा। इस फोन के बाद पूरी पुलिस मशीनरी सक्रिय हो गई और मामला थाना छावनी में अप.क्र. 615/2025, धारा 140(2), 127(8), 308(5) बीएनएस एवं 66-डी आइटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया।

ऑटो चालक से खुली पूरी साजिश

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र को तुरंत सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने उन ऑटो चालकों से पूछताछ की, जो रोज शिक्षिका को बच्चों के साथ स्कूल लाने–ले जाने का काम करते हैं। इसी दौरान इंतखाब आलम, निवासी सुभाष चौक, कैंप-1 पर शक गहराया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित दो–तीन वर्षों से स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षिका को लाने और ले जाने का काम करता था। इस दौरान उसने गरीबी और कर्ज की झूठी कहानियां सुनाकर शिक्षिका की सहानुभूति अर्जित कर ली थी ,कई अवसरों पर पीड़िता उसकी आर्थिक मदद भी करती थी।

आरोपित पकड़ा गया, शिक्षिका सुरक्षित मिली

हालांकि, इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपित ने शिक्षिका को अपने साथ ले जाकर पति को फोन कर फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। घटना की सूचना के बाद शिक्षिका का मोबाइल नंबर, लोकेशन और संबंधित संपर्कों का साइबर विश्लेषण किया गया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद उठने लगे सवाल, वरिष्ठों के पसंद के चेहरे हावी

कुछ ही घंटों की कार्रवाई के बाद शिक्षिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। आरोपित इंखताब आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने आरोपित के कब्जे से शिक्षिका का मोबाइल सिम, आरोपी का मोबाइल, ऑटो जब्त कर लिया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!